मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छोटा सा Wild Animal Care Unit है जिसे हम लोग वन विहार के नाम से भी जानते है।
सुबह सुबह sundey था तो निकल गए ये देखने की सुबह 6-7 बजे कैसा लगता है वन विहार में।
सुबह सुबह बेटी को भी उठाया और साथ में चलने के लिये बोला तो वो भी तैयार हो गई।
फिर क्या था हम दोनों पिता पुत्री की सवारी चल दी अपनी स्कूटी से वनविहार।
साथ मैं अपना कैमरा भी ले लिया। कुछ पक्षियों की फ़ोटो भी ले लेंगे ये सोच कर।
वनविहार के गेट पर पहुँच कर 60 रुपये का टिकट लिया और अपनी स्कूटी समेत अंदर दाखिल हो लिए।
सुबह सुबह का समय ठंडी हवा भी चल रही और चारों तरफ हरियाली देख कर मन प्रसन्न होगया।
वहां कुछ फोटो भी क्लिक किये बेटी ने..